कल महिला दिवस पर होंगे सम्मान के कार्यक्रम

कल महिला दिवस पर होंगे सम्मान के कार्यक्रम

इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च, सोमवार को शहर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उड़ान श्री वेलफेयर सोसाइटी (Udaan Shree Welfare Society) के तत्वावधान में दोपहर 2:30 बजे भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में नगर पालिका में कार्यरत महिला सफाईकर्मियों का सम्मान होगा। सम्मान समारोह में सभी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक करने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patale), थाना प्रभारी पथरोटा प्रज्ञा शर्मा (Station In-charge Pathrota Pragya Sharma), पूर्व प्राचार्य डॉ कुमकुम जैन (Former Principal Dr. Kumkum Jain), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमरे (Gynecologist Dr. Kamlesh Kumre) और डॉ. विजया टिकारिया (Dr. Vijaya Tikaria), मंजू ठाकुर (Manju Thakur) का आशीर्वाद स्वरुप उद्बोधन भी होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की उन सभी महिलाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने शहर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। संगठन उन महिलाओं का भी उत्साहवर्धन करना चाहता है जिन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वे महिलाएं जिन्होंने कपड़े की थैली बनाकर, पॉलिथीन मुक्त शहर की बनाने दिशा में विशेष योगदान दिया है।

शिक्षक कल्याण संघ का कार्यक्रम
शिक्षक कल्याण संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दोपहर 3.30 बजे से महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम सरदार पटेल क्षत्रिय कुर्मी भवन वर्मा कॉलोनी पुरानी इटारसी में होगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी शिक्षक कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार चिमानिया ने दी।

लायंस क्लब द्वारा सम्मान
लायंस क्लब इटारसी पंख की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को समाज की महिलाओं का सम्मान एवं रंगारंग कार्यक्रम होगा। क्लब की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए न्यास कॉलोनी स्थित ईश्वर रेस्टोरेंट में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित किया जा रहा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!