---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

उधना-छपरा- उधना के मध्य स्पेशल ट्रेन इटारसी से होकर निकलेगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेल प्रशासन (Railway Administration) द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए उधना-छपरा- उधना के मध्य गाड़ी संख्या 09041/09042 उधना-छपरा- उधना स्पेशल ट्रेन (Udhna-Chhapra- Udhna Special Train) दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल (Bhopal Division) के इटारसी स्टेशन (Itarsi Station) पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 09041 उधना-छपरा स्पेशल 30 जून एवं 07 जुलाई, 2024 को उधना से 11.15 बजे चलकर, 21.20 बजे इटारसी पहुंच कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 19.00 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09042 छपरा-उधना स्पेशल 01 एवं 08 जुलाई, 2024 को छपरा से 23.00 बजे चलकर अगले दिन 20.00 बजे इटारसी पहुंच कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 07.30 बजे उधना पहुँचेगी।

हाल्ट एवं कोच कम्पोजीशन

यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में चालटन, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जं.,प्रयागराज छिवकी, बनारस, जौनपुर जं.,गाजीपुर सिटी,बलिया स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी,03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.