---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

उधना-दानापुर-उधना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09053/09054 उधना – दानापुर – उधना ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (01-01 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 09053 उधना-दानापुर विशेष ट्रेन 14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को उधना स्टेशन से सुबह 06:45 बजे प्रस्थान कर, उसी दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 18:30 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 12:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09054 दानापुर-उधना विशेष ट्रेन 15 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को शाम 16:10 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12:20 बजे इटारसी स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन ही रात 22:30 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में उधना जं., चल्थान, बर्डोली, नंदुरबार, अमलनेर, भुसावल जं., खंडवा जं., इटारसी जं., जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जं., प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.