---Advertisement---

उधना-समस्तीपुर और उधना-जयनगर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेंगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। रेल प्रशासन ने समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 05-05 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। इसी तरह से उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 04-04 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 मई से 31 मई 2025 तक प्रत्येक शनिवार को उधना स्टेशन से रात 20:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:05 बजे, जबलपुर 09:20 बजे, कटनी 10:45 बजे, सतना 12:25 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सोमवार 02:35 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी। (05 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 मई से 02 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को समस्तीपुर स्टेशन से प्रात: 05:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 19:10 बजे, कटनी रात 22:00 बजे, अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 00:05 बजे, इटारसी 03:35 बजे पहुंचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। (05 ट्रिप)

यह ट्रेन चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर रुकेगी।

उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

इसी तरह से उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 04-04 ट्रिप चलेगी। इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 09067 उधना-जयनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04 मई से 25 मई 2025 तक प्रत्येक रविवार को उधना स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी रात 22:25 बजे, पहुंचकर, अगले दिन जबलपुर मध्य रात्रि 01:25 बजे, कटनी 02:55 बजे, सतना 04:25 बजे, पहुंचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए सोमवार रात 22:50 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी। (04 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09068 जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 मई से 26 मई 2025 तक प्रत्येक सोमवार को जयनगर स्टेशन से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 19:15 बजे, कटनी रात 20:55 बजे, जबलपुर 22:10 बजे, पहुंचकर, इटारसी 01:50 बजे, अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। (04 ट्रिप)

यह ट्रेन चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और मधुबनी रुकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.