---Advertisement---

मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार थीम पर एमजीएम कालेज में उमंग कार्यक्रम का आयोजन

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी (Government Mahatma Gandhi Memorial Post Graduate College Itarsi,) में उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंव वेलनेस कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ‘मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार’ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 18 अप्रैल 2024 को कार्यशाला एवं शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Hospital) से स्वास्थ्य विभाग के डॉ.वदना मौरे (Dr. Vadna Maure), डॉ. अनिल बुनकर (Dr. Anil Bunkar), डॉ.शशांक प्रताप सिंह चौहान (Dr. Shashank Pratap Singh Chauhan), गणेश उपरारिया (Ganesh Upararia), सुनील साहू (Sunil Sahu), राहुल चौरे (Rahul Chaure) एवं उनकी टीम ने महाविद्यालय कार्यशाला में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।

स्वागत उद्धवोधन में प्राचार्य डॉ.राकेश मेहता (Principal Dr. Rakesh Mehta) ने उमंग हेल्थ एवं वेलनेस को बारे में जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य के 8 आयामों, शारीरिक बौद्धिक,भावानात्मक, सामाजिक, आर्थिक, प्राकृतिक, व्यवसायिक एवं आध्यामिक पर प्रकाश डाला। डॉ.वदना मौरे नेत्र विशेषज्ञ ने आंखों की स्वच्छता एवं चश्मे की महत्वता को बताते हुए उसके उपयोग के बारे में बताया। डॉ.अनिल बुनकर ने दांतों की सफाई व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। डॉ.शशांक प्रताप सिंह चौहान (ब्लड बैंक अधिकारी) ने ब्लड डोनेशन, ब्लड ग्रुपिंग एनीमिया एवं चार वर्ष में एक रक्त जांच कराने के लिए भी कहा। श्री गणेश उपरारिया ने एड्स एवं एचआईवी के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया और कहा कि यदि युवा स्वास्थ्य रहेगा तभी देश सशक्त बनेगा।

सुनील साहू ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बीसीजी का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जिससे 2025 तक हमारा देश टीबी मुक्त हो जाये। 1 से 15 वर्ष के बच्चों में दीमागी बुखार व जेई टीके लगाने के लिए भी कहा। राहुल चौरे ने आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ के बारे में। छात्राओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चार्ट एवं पोस्टर का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बीसीजी का टीकाकरण शिविर में प्राचार्य डॉ राकेश मेहता, डॉ अरविंद शर्मा एवं अनेक स्टाफ तथा छात्र छात्राओं ने टीका लगवाया। इस कार्यक्रम में डॉ.धीरेन्द्र शुक्ल विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के मार्गदर्शन में एनसीसी केडेट की विशेष सहभागिता रही।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ.अर्चना शर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी मीरा यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ.सुसन मनोहर, डॉ.अर्चना शर्मा, आयोजन सचिव डॉ.दिनेश कुमार, प्राध्यापक गण व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला का लाभ लिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.