इटारसी। अखिल भारत भारत हिन्दू महासभा (All India Bharat Hindu Mahasabha) जिला कार्यकारिणी में उमेश कुमार चौधरी को जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।
महासभा की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री रोहित दुबे, संभाग संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय, जिला महामंत्री सूरज यादव की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सालकराम तिवारी की अनुशंसा पर चौधरी को जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया है।
बैठक में जिला प्रचार मंत्री अनिल यादव, जिला उपाध्यक्ष सोनू भार्गव, नगर अध्यक्ष आशीष मेहरा, विकास अहिरवार, सूरज ठाकुर, मोहित चौधरी, जीवन लाल मालवीय एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।