---Advertisement---

मध्यप्रदेश के इटारसी में आरपीएफ एसआई को मिले लावारिश पर्स में थी डेढ़ लाख की चैन और नगदी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

ईमानदारी का परिचय देकर पुलिस ने तलाश लिया यात्री को

जीटी एक्सप्रेस ट्रेन में गुम गया था महिला यात्री का पर्स

इटारसी। जीटी एक्सप्रेस की महिला यात्री का गुमा हुआ पर्स आरपीएफ की ईमानदारी से वापस मिल गया। पर्स में करीब डेढ़ लाख कीमती सोने की चैन और नकदी रखे हुए थे।

आरपीएफ की महिला उप निरीक्षक पिंकी झारिया ने बुधवार को ईमानदारी का परिचय देते हुए ट्रेन में मिले एक लावारिश बैग को स्टाफ की मदद से उसके मालिक तक पहुंचा दिया। पर्स में सोने की महंगी चैन के अलावा 14900 रुपये भी रखे हुए थे। आरपीएफ की उप निरीक्षक की ईमानदारी से पर्स महिला तक पहुंच गया। दरअसल ड्यूटी के दौरान पिंकी झारिया को ट्रेन 12616 में सफेद रंग का एक छोटा लेडीज पर्स लावारिश हालत मेें मिला था, इस पर्स की तलाशी में अंदर 14900 रुपये एवं 25 ग्राम की सोने की चैन मिली। पर्स बरामद करने के बाद आरपीएफ ने आसपास के पोस्ट एवं जीआरपी थानों में पर्स चोरी या गुमने संबंधी जानकारी मांगी, करीब 20 जगह संपर्क करने के बाद पुलिस को पता चला कि नागपुर स्टेशन पर पर्स गुमने की जानकारी है।

महिला यात्री अनिता गुप्ता ने बताया कि वे नई दिल्ली से नागपुर की यात्रा कर रही थीं, यात्रा के दौरान उनका छोटा पर्स कहीं गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उनके पुत्र कुणाल गुप्ता द्वारा रेलवे सेवा 139 पर की गई थी, महिला ट्रेन के बी-2 कोच की बर्थ 17 पर नई दिल्ली से नागपुर तक की यात्रा कर रही थीं, यात्रा के दौरान उनका पर्स कहीं खो गया गया था। गुप्ता से बात करने के बाद आरपीएफ ने इटारसी में रहने वाले उनके परीचित हरिजीत सिंह मल्होत्रा को आरपीएफ पोस्ट भेजा, पुलिस ने मल्होत्रा का परिचय पत्र लेेने के बाद गवाहों के समक्ष चैन की रसीद देखने के बाद करीब डेढ़ लाख रुपये की चैन एवं नकदी सही हाथों तक पहुंचा दी।

गुप्ता ने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं थी कि हमारा पर्स वापस मिल जाएगा, लेकिन आरपीएफ स्टाफ की ईमानदारी से हमारा कीमती सामान हमें वापस मिल गया। कुणाल गुप्ता ने पोस्ट इंचार्ज देवेन्द्र कुमार, पिंकी झारिया एवं मदद करने वाले स्टाफ का आभार जताया। देेवेन्द्र कुमार ने कहा कि इस पर्स के मालिक तक पहुंचने में काफी मेहनत करना पड़ा, आसपास के सभी रेलवे थानों एवं पोस्ट तक खबर भेजी गई, जिससे पर्स मालिक का पता चल जाए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.