---Advertisement---

अंडर-15 इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन नर्मदापुरम ने बनाई बढ़त

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय जिनवरदास फौजदार अंडर-15 बालक वर्ग इंटर-डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ एमपीसीए ग्राउंड में हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन नर्मदापुरम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।

मैच का रोमांच और स्कोर:नर्मदापुरम और हरदा के बीच खेले जा रहे पहले दो दिवसीय मुकाबले में हरदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में 123 रन बनाए, जिसमें रेयांश शर्मा ने सर्वाधिक 69 रन का योगदान दिया। नर्मदापुरम के गेंदबाज दिव्यांश गालर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

जवाब में नर्मदापुरम की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 145 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 22 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। नर्मदापुरम की ओर से निष्कर्ष पाराशर ने बेहतरीन 58 रन बनाए, जबकि हरदा की तरफ से सात्विक वर्मा और रेयांश शर्मा ने 4-4 विकेट प्राप्त किए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.