अनुभूति अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को दी जंगल की जानकारी, विभागीय योजनाएं बतायीं

अनुभूति अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को दी जंगल की जानकारी, विभागीय योजनाएं बतायीं

पिपरिया। सतपुड़ा टाईगर रिजर्व नर्मदापुरम की मटकुली गेम परिक्षेत्र में शासकीय शाला तरोंनकला के 46 छात्र एवं 38 छात्राओं सहित कुल 84 और 5 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए।

अनुभूति प्रेरक रामकिशोर चौरे रिटायर्ड अपर वन मंडल अधिकारी एवं रामरतन चौधरी रिटायर्ड वन क्षेत्रपाल ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी। बरगोंदी के प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों, घास, औषधीय पौधों की पहचान कराई, उनके उपयोग से अवगत कराया। पक्षी दर्शन, वनों के महत्व, पर्यावरण, खाद्य श्रंखला, दीमक की बामी, तेंदूपत्ता संग्रहण की जानकारी, सूखे खड़े वृक्ष का उपयोग, नाले में जल का प्रवाह, स्टॉप डैम एवं भू जल संरक्षण की जानकारी दी।

दोपहर भोजन उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता कराई, प्रश्नपत्र हल करवाया, महुआ से संबंधित जानकारी दी। वन विभाग की संरचना एवं विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नति एवं पदों की जानकारी दी। अखिल भारतीय सेवाओं की जानकारी एवं उनकी भर्ती संबंधी जानकारी दी। तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को एकलव्य योजना के तहत मप्र शासन द्वारा 8 वीं से कॉलेज स्तर तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी दी।

नेचर वॉलेंटियर का चयन किया, फीडबैक फार्म भरवाए, शपथ ग्रहण करवाई एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम में दुर्गेश सिंह बिसेन, रेंज आफिसर गेम रेंज मटकुली ने भी विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान वन कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन नंदकिशोर अहिरवार, वनरक्षक ने किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!