---Advertisement---

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने निटाया में किया वृक्षारोपण

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। समीपस्थ ग्राम निटाया (Village Nitaya) में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने वृक्षारोपण किया। प्रदेश में 5 से 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में जल संवर्धन के लिए विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं।

इसी तारतम्य में आज निटाया ग्राम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे (Bhupendra Chouksey), मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी (Rahul Solanki), जनपद सदस्य रीतेश पासी (Ritesh Pasi), सरपंच राजेंद्र ठाकुर (Rajendra Thakur), सीईओ हेमंत सूत्रकार (CEO Hemant Sutrakar) की उपस्थिति में पंचायत भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत से ब्लॉक समन्वयक रामकुमार गौर, उपयंत्री एसके गौर, पंचायत समन्वयक अधिकारी सीमा दुबे, सचिव सतीश राजपूत, ग्राम रोजगार सहायक विजेता यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकांति पटैल, पुष्पा परते, आंगनवाड़ी सहायिका गुड्डी बाई, स्व् सहायता समूह से राधा पटैल, रानी यादव ग्रामवासी राजकुमार पटैल, अशोक पटैल, छगन पटैल, किशोरीलाल यादव, लक्ष्मीनारायण पटैल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!