---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रभारी मंत्री, सांसद एवं विधायकों ने पचमढ़ी में पौधरोपण किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किये एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जोर शोर से पौधरोपण के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज 14 जून शनिवार को पचमढ़ी प्रवास पर आये मंत्रियोंं सांसदों एवं विधायकों ने पचमढ़ी के छावनी परिषद स्थित अटल वाटिका में पौध रोपण किया।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने आम, आंवला, जामुन एवं अमरूद के पौधों का रोपण किया एवं सभी व्यक्तियों को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने का संदेश दिया। मंत्री गणों ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं उसकी पर्याप्त देखभाल भी करनी चाहिए। क्योंकि यही पौधा आगे जाकर हमें शीतल छाया एवं फल देते हैं। मंत्रियों ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली।

एक पेड़ मां के नाम के अभियान के अंतर्गत खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं प्रदेश के अन्य जिलों से आये सांसद एवं विधायकों ने अटल पार्क में नीम, आम, अमरूद, बरगद, पीपल एवं जामुन सहित अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लगाये जाने वाले पौधों से प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा होती है एवं हमें इन पौधों से शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.