इटारसी। आज माल गोदाम परिसर में इटारसी पुलिस ने ‘नशे से दूरी है जरूरी’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत ट्रक चालकों, माल गोदाम परिसर में कार्यरत हम्मालों को नशे से होने वाले नुकसान बताकर नशा न करने की समझाईश दी।
इस दौरान ड्राइवर और मजदूरों को नशे से होने वाले नुकसान घर परिवारों में शांति भंग होना, परिवार की बर्बादी के कारण बताए और सबको शपथ दिलवाई कि हम नशा नहीं करेंगे और अपने साथियों को भी नशा न करने की शिक्षा देंगे ताकि यहां लोगों के परिवार नशे की वजह से जो बर्बाद हो रहे हैं वह बर्बाद ना हों।
इस अवसर पर ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह भाटिया, राम रहीम टोली के संरक्षक शाहनबाज बेग, टीआई इटारसी गौरव सिंह बुंदेला, एसडीओपी पुलिस इटारसी वीरेन्द्र मिश्रा, जीआरपी डीएसपी महेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे और नशे से दूर रहने के लिए समझाइश दी।
कार्यक्रम में ट्रक ओनर एसोसिएशन के संरक्षक राजेंद्र सिंह सलूजा, वरिष्ठ परमजीत सिंह सलूजा, रेलवे माल गोदाम के अधिकारी, पुलिस का स्टाफ, ट्रक ओनर एसोसिएशन के सदस्य हरभजन सिंह सलूजा, हनीफ खान, समीर खान, नवीन चौहान, अमनदीप भाटिया, परमीत भाटिया, वाजिद अली, बाबू समीर और सभी ड्राइवर उपस्थित थे। समीर खान ने आभार व्यक्त किया।











