---Advertisement---

विधायक के मार्गदर्शन में भाजपा की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर बनी रणनीति

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी द्वारा संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष के निवास पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में हुई।

संगठनात्मक मजबूती और एसआईआर पर चर्चा

बैठक का मुख्य केंद्र एसआईआर, संगठनात्मक विषय को लेकर रहा। इसमें शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-प्रभारी और मंडल पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग किया। बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजनाओं का खाका तैयार किया गया और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। विधायक ने जोर दिया कि शासन की योजनाओं और संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेता और पदाधिकारी सम्मिलित हुए, जिनमें मुख्य रूप से जगदीश मालवीय विधायक प्रतिनिधि, जयकिशोर चौधरी विधानसभा प्रभारी, मयंक मेहतो भाजपा मंडल अध्यक्ष, अतुल शुक्ला महामंत्री, सौरभ राजपूत मंडल उपाध्यक्ष/प्रभारी, गोविंद मेहतो, वीरेंद्र यादव, जितेंद्र मालवीय, आकाश यादव, मनीष गालर सहित बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.