---Advertisement---

अनफिट बसें चल रही हैं सीएम राइज स्कूलों में

By
—
On:
Follow Us
  • आरटीओ का सीएम राइज स्कूल इटारसी तथा पोवारखेड़ा में औचक निरीक्षण

इटारसी। परिवहन आयुक्त, संभाग आयुक्त तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ निशा चौहान (RTO Nisha Chauhan) के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल ने पोवारखेड़ा (Powarkheda) तथा इटारसी (Itarsi) स्थित सीएम राइज स्कूलों (CM Rise Schools) का निरीक्षण किया। स्कूल संचालक तथा बस (Bus) संचालक की उपस्थिति में बसों की परिवहन अधिनियम के नियमानुसार बसों की कमी से अवगत कराते हुए जांच की गई, तथा बस ट्रांसपोर्ट संचालक को सभी परिवहन नियमों से अवगत कराते हुए बसों में सुधार करने को कहा गया।

जांच में कुल 4 बसों में कमी पाए जाने पर 11000 हजार की चालानी कार्यवाही की गई तथा 1 स्कूल बस एमपी 04 पीए 1501 का फिटनेस निरस्त किया। बस को ठीक स्थिति में करवाकर आरटीओ कार्यालय आकार पुन: फिटनेस कराने को कहा। आरटीओ ने बताया कि स्कूलों में संचालित होने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों को लगातार जांच किया जा रहा है, जिन वाहनों में कमी पाई जा रही है, उन वाहनों पर चालानी कार्यवाही के साथ फिटनेस निरस्त किया जा रहा है, साथ ही 1 सप्ताह में बसों में पाई गई समस्त कमियों को पूरा करने को कहा जा रहा है।

पूर्व की जांच में भी इटारसी सीएम राइज स्कूल में अनफिट बस मिली थीं, लगातार जांच के बावजूद बस संचालक सुधार नहीं कराते हैं, और बच्चों की जान जोखिम में डालकर संचालन किया जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.