---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जून, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 जून को नर्मदापुरम में रहेंगे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • आज अल्पसंख्यक मामले के केन्द्रीय राज्य मंत्री जार्ज कुरियन पहुंचेंगे

नर्मदापुरम। भारत सरकार के केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 14 जून को नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी के प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 14 जून शनिवार को दोपहर 02 बजे भोपाल से पचमढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 02:45 बजे श्री शाह हैलीपैड पचमढ़ी पहुंचेंगे। तथा दोपहर 03 बजे से सायं 04 बजे तक होटल ग्लेन व्यू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजनाथ सिंह 16 को आएंगे

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 जून को नर्मदापुरम जिले के प्रवास पर रहेंगे। रक्षा मंत्री श्री सिंह प्रात: 11:15 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर के माध्यम से पचमढी पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री श्री सिंह का दोपहर 12:10 बजे पचमढ़ी में आगमन होगा। रक्षा मंत्री श्री सिंह होटल ग्लेन व्यू में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 02 बजे तक प्रदेश के विधायकों एवं सांसदों से चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्री श्री सिंह दोपहर 02:10 बजे पचमढ़ी से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

जॉर्ज कुरियन का आज आगमन

केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक मामले एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी केन्द्रीय राज्य मंत्री, जॉर्ज कुरियन आज शुक्रवार 13 जून को नर्मदपुरम आ रहे हैं। मंत्री श्री कुरियन सायं 05:30 बजे भोपाल से पचमढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। तथा रात्रि 09:30 बजे उनका आगमन पचमढ़ी में होगा। राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन होटल ग्लेन व्यू में रात्रि विश्राम करेंगे।

नारायण सिंह पवार आज आएंगे

प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पवार शुक्रवार 13 जून को पचमढ़ी के प्रवास पर रहेंगे। श्री पवार 13 जून को सायं 07:15 बजे पचमढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 11:30 बजे श्री पवार का आगमन पचमढ़ी में होगा। राज्यमंत्री श्री पवार होटल ग्लेन व्यू पचमढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.