दतिया: केंद्रीय मंत्री बघेल ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए

Post by: Manju Thakur

Bachpan AHPS Itarsi
दतिया: केंद्रीय मंत्री बघेल ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए

दतिया, 20 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल शुक्रवार को दतिया पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री ने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए। उनकी यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा से जुड़ी मानी जा रही है।

पीतांबरा पीठ में मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंत्री ने मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय नेताओं और भक्तों ने भी इस मौके पर उनका स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

error: Content is protected !!