---Advertisement---

‘लेटकर’ अनोखा प्रदर्शन : कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने जताया विरोध, सड़क के गड्ढों में लेट गए कार्यकर्ता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर की एक व्यस्ततम सड़क की बदहाल स्थिति और उस पर पड़े नुकीले बोल्डर-गिट्टी के कारण आए दिन हो रहे हादसों के विरोध में मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़क के गड्ढों और नुकीली गिट्टी पर लेट गए। यह विरोध प्रदर्शन तब तक चला जब तक नगर पालिका अमले ने सड़क की समस्या का समाधान शुरू नहीं कर दिया।

तीन दिन के अल्टीमेटम का नहीं हुआ असर

ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष ने एसडीएम इटारसी को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के भीतर सड़क व्यवस्था में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया था और हाथ जोड़कर विनती की थी। इस रोड पर पड़े बोल्डर और गिट्टी के कारण सैकड़ों लोग फिसल कर गिर चुके हैं, जिनमें कई लोगों की हड्डियां तक टूटने की सूचना है।

प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी ने किया नेतृत्व

इस अनोखे और प्रभावी प्रदर्शन का नेतृत्व यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी ने किया। उनके नेतृत्व में युवाओं ने जनहित से जुड़े इस गंभीर सामाजिक मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद की। गज्जू तिवारी ने कहा कि युवा ही देश की असली ताकत हैं। जब युवा जागता है, तो बदलाव निश्चित होता है। उन्होंने जनता से देश में बढ़ती बेरोजग़ारी, महंगाई और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर अपनी भूमिका निभाने की अपील भी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान दिखा असर

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को दिए गए ज्ञापन का असर भी दिखा। प्रदर्शन शुरू होते ही नगर पालिका का अमला दलबल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा। यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता तब तक सड़क पर डटे रहे जब तक समस्या हल नहीं हुई। अंतत: नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों तरफ की रोड पर से पड़े बोल्डर और गिट्टियों को लगभग चार से पांच ट्राली हटाया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के साथ सेवादल जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता, सेवादल यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष शुभम बलिया, सेवादल यंग ब्रिगेड नगर अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पार्षद वंदना ओझा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, अनिल रैकवार, संजय धर, सोनू बागोरिया, सी पी मालवी, बबलू बस्तवार, संतोष बामने, मोहित पटेल, अमित मनवारे, विशाल तिलोटिया, विक्की सराठे, विपिन वालिया, शुभम भदोरिया, रितिक बकोरिया, रोहित घूरा, सुनील प्रजापति, हिमांशु बस्तावर, मोहित घूरा, विनोद सोनी, शिव मार्को, सोनू कुशवाह, शिवा चौधरी, प्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, मोहित सेन, राहुल चौधरी, साहिल ढोलपुरिया, अनुराग जोठे और साहिल बकोरे शामिल रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.