मास्क के लिए जागरुक करने का अनूठा तरीका

मास्क के लिए जागरुक करने का अनूठा तरीका

अभियान ‘अभी मास्क ही वैक्सीन है’ Now the mask is the vaccine

इटारसी। सोशल मीडिया ग्रुप अपनी इटारसी (Social media group apni itarsi) के अभियान ‘अभी मास्क ही वैक्सीन है’ (‘Now the mask is the vaccine’) में आज शहर के हॉकी खिलाडिय़ों (Hockey players) का भी साथ मिल गया। आज हॉकी खिलाडिय़ों के साथ अपनी इटारसी ग्रुप के सदस्यों ने लोगों को मास्क के प्रति जागरुक करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। इसमें मेजर ध्यानचंद चौराहे (Mejar Dhyaanachand chauraha) पर स्थित हॉकी खिलाडिय़ों की प्रतिमाओं को भी मास्क (Mask) पहनाएं गए ताकि यहां से निकलने वाले देखें और मास्क (Mask)पहनने के लिए प्रेरित हों।
आज अपनी इटारसी (Apni itarsi) के सदस्यों ने हॉकी खिलाडिय़ों के साथ मिलकर मेजर ध्यानचंद चौराहे पर मास्क वितरित किये और लोगों से हमेशा मास्क लगाकर रखने और कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग मांगा। ग्रुप के मनोज मालवीय, अनिल मिहानी, पंकज राठौर, कन्हैया गुरयानी, मुन्ना अठौत्रा, अविनाश तिवारी, हॉकी खिलाड़ी मनीष कोलते और अन्य खिलाडिय़ों ने लोगों को रोक-रोककर मास्क (Mask) पहनाएं और हमेशा मास्क लगाए रखने को कहा।

apni itarsi 2
हॉकी खिलाड़ी मनीष कोलते (Manish Kolte) ने कहा कि अपनी इटारसी ग्रुप के इस जागरुकता अभियान में आज हमने भी सहयोग दिया है। हॉकी कोच और अपनी इटारसी ग्रुप के सदस्य कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Guryani)ने कहा कि फिलहाल मास्क ही वैक्सीन है। मास्क (Mask) पहनकर रखने से हम अपने शहर में संक्रमण बढऩे से रोक पाएंगे। अनिल मिहानी (Anil Mihani) ने कहा कि अपनी इटारसी ग्रुप के इस अभियान से लोगों में जागरुकता आयी है और अब शहर में ज्यादातर लोग मास्क पहने हुए दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मास्क ही बचाव है। ग्रुप के एडमिन मनोज मालवीय (Manoj Malviya Group Admin) ने कहा कि अपनी इटारसी ग्रुप के सदस्य इस तरह के सामाजिक संदेश देने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निभाता रहे हैं। अभी मास्क ही वैक्सीन है, अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!