इटारसी। आयुध निर्माणी की कार्यसमिति के चुनाव में पिछले बीस वर्षों से काबिज इंटक को पीछे छोड़ते हुए संयुक्त मोर्चा ने बाजी जीत ली है। चुनाव में इंटक के केवल दो सदस्य चुनाव जीते जबकि संयुक्त मोर्चा ने 8 स्थान हासिल किये।
कार्यसमिति के चुनाव में कुल 936 लोगों को मतदान करना था उसमें से 854 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आयुध निर्माणी इटारसी में इंटक यूनियन की कार्यसमिति लगभग 20 वर्ष से थी। कॉरपोरेशन के इस दौर में एवं 2018 में हुई भर्ती के नए नौजवान कर्मचारियों ने इंटक यूनियन को नकारते हुए संयुक्त मोर्चा के 8 प्रत्याशियों को विजई बनाया है।
फाइनल रिजल्ट 8 बजे घोषित किया गया।
सभी प्रत्याशियों और एम्प्लाइज यूनियन, भारतीय मजदूर संघ, स्वतंत्र यूनियन ने कर्मचारियों को धन्यवाद देकर विश्वास दिलाया है कि यह नौजवानों से ओतप्रोत कार्यसमिति निर्माणी हित में हमेशा कार्य करती रहेगी।