इटारसी। नर्मदापुरम में सोहागपुर विधानसभा के ग्राम दमदम से चिल्लई तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया। होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
दमदम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा के पश्चात यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। दमदम से प्रारंभ होकर विभिन्न ग्रामों से होते हुए यात्रा ग्राम चिल्लई पहुंची। पूरे रास्ते में देशभक्ति और एकता को दर्शाते पोस्टर, बैनर और नारों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। यूनिटी मार्च के समापन के अवसर पर ग्राम चिल्लई में लगभग 37.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जबकि विधायक विजय पाल सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश की एकता, अखंडता और मजबूत प्रशासनिक ढांचे की नींव रखी थी। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रीति शुक्ला, महेंद्र यादव, बहादुर चौधरी, आशुतोष तिवारी, विनय यादव, उमेश पटेल, नीतिराज सिंह पटेल, प्रयागराज रघुवंशी, रोहित गौर, योगेंद्र सिंह राजपूत, हंसराज सिंह, सुकून भाई, सुरेश पटेल, मुकेश तिवारी, सावित्रीबाई, विमलेश, आकाश तिवारी, कुंवर सिंह यादव, उमेश पटेल, बृजकिशोर पटेल, विपिन यादव, रामपाल पटेल, दिलीप पटेल, मुकेश पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता, ग्रामीण जनों, युवाओं एवं महिलाओं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








