Unknown person's body found on railway track

रेलवे पटरी पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

केसला। आज ताकू-सहेली रेलवे पटरी पर दोपहर लगभग 3 बजे अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गई। करीब 4 बजे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात मृतक पुरुष उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। शरीर पर पीले काले रंग की चौकड़ी शर्ट, नीले रंग का जींस और सलेटी रंग की जरकिन जिसमें लाल रंग की चेन लगी है, कत्थई रंग का प्लास्टिक का बेल्ट पहना है। अज्ञात व्यक्ति का रंग गेहुआ ऊंचाई करीब साढ़े 5 फीट है। ट्रेन दुर्घटना के कारण चेहरा पूरी तरह से खराब चुका है। उसे उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल इटारसी भेजा है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!