भोपाल। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश की नगरीय निकायों में तकनीकी कार्यों की गुणवत्ता, प्रशासनिक समन्वय और निर्माण कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 कार्यपालन यंत्रियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल के साथ अतिरिक्त दायित्व सौंपने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संकेत एस. भोंडवे द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, नगर पालिका परिषद इटारसी में पदस्थ कार्यपालन यंत्री सुश्री मीनाक्षी चौधरी को नर्मदापुरम जिले की सभी नगरीय निकायों के लिए कार्यपालन यंत्री का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
इसी प्रकार शाजापुर, मंदसौर, विदिशा, दमोह, सागर, छतरपुर, देवास, सीहोर एवं खरगोन में पदस्थ कार्यपालन यंत्रियों को भी संबंधित जिलों अथवा नगरीय निकायों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभाग का कहना है कि इस निर्णय से निर्माण कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता, निरीक्षण व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।










