इटारसी। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के उप-निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसी के साथ संबंधित चुनावी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
- मतदान और नतीजे: मतदान 29 सितंबर 2026 सुबह 7 से शाम 5 बजे) को होगा। मतगणना और परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर 2026 को की जाएगी।
- कहाँ होंगे चुनाव: 3 नगरीय निकायों (सुसनेर, टीकमगढ़ और कुक्षी) में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। वहीं, प्रदेश के 26 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान होगा, जिसमें नर्मदापुरम जिले की नगरपालिका परिषद इटारसी का वार्ड क्रमांक 30 भी शामिल है।
- नामांकन प्रक्रिया: नामांकन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी।
- व्यवस्थाएं: चुनाव EVM के माध्यम से होंगे और मतदाताओं को NOTA का विकल्प मिलेगा। मतपत्रों पर उम्मीदवारों की फोटो (2×2.5 cm) भी छापी जाएगी।











