इटारसी। केसला ब्लॉक के ग्राम लाड़मऊ में एक व्यक्ति की बिजली के अवैध कनेक्शन से बिजली जलाते हुए लापरवाही बरतने पर करंट लगने से मौत हो गयी। केसला पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरु की है।
केसला पुलिस के अनुसार घटना करीब एक माह पुरानी है, लेकिन मर्ग की जांच के बाद कल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की लापरवाही पूर्वक अवैध बिजली का उपयोग करते समय करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक का नाम राजू पिता नानूराम चांडेकर 35 वर्ष है।




























