इटारसी। ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत महाविद्यालय में 12 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों और शिक्षकों में देशभक्ति व राष्ट्रीय भावना जागृत करने के लिए ‘वंदे मातरम’ गीत के सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता और संयोजक डॉ. अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि सदस्य श्रीमती ज्योति दीवान ने कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और गौरव की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरी आयोजन समिति, प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों, सभी सहयोगियों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।











