---Advertisement---

अनिल परते मेमोरियल ट्रॉफी अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में वंश जाट का शतक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही अनिल परते मेमोरियल ट्रॉफी अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरदा टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 239 रन पर ऑल आउट हो गई। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि एक समय हरदा के 94 रनों पर 7 विकेट हो गए थे, फिर हरदा के ऑलराउंडर वंश जाट ने साहसिक पारी खेलते हुए शानदार शतक बनाया और 125 रन पर आउट हुए। 8 वे विकेट के लिए वंश जाट और ध्रुव चौरे के मध्य 130 रनों की पार्टनरशिप हुई जिसमें ध्रुव चौरे ने 40 रनों का योगदान दिया एवं अक्षत सोलंकी ने 40 रन बनाए।

बैतूल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शेख अल्फेज ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा सक्षम महाले ने 3 विकेट का योगदान दिया। इसके पश्चात बैतूल टीम ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन के खेल के समाप्त होने तक 7 विकेट होकर 110 रन बना लिए हैं। बैतूल टीम की ओर से परण बरसकर 20 तथा विनीत सारटकर 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हरदा टीम की ओर से अक्षत सोलंकी, ध्रुव चौरे एवं सिद्धांत ने 2-2 विकेट का योगदान दिया। बैतूल अभी हरदा के स्कोर से 129 रन पीछे है। मैच में अंपायर की भूमिका विशाल शर्मा एवं इमरान खान ने निभाई। स्कोरर की भूमिका गजेन्द्र सलोकी ने निभाई। मैच के समय राजेश चौरे, दिलीप नामदेव, संजय नाफड़े आदि उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.