---Advertisement---

भगवान परशुराम जयंती पर हुए महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रम और सुंदरकांड

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। सर्व विप्र नारी शक्ति संस्था ने भगवान श्री परशुराम जी के प्रकट दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम राम जानकी मंदिर में किया। पहले दिन आसान माई सुहाग पूजा कराई गई। सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री और प्रसाद वितरित किया गया।
दूसरे दिन संगीतमय सुंदरकांड के आयोजन में छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं ने राम, लक्ष्मण, श्री हनुमान, भगवान परशुराम, पंडित जी और राधा-कृष्ण बनकर सभी का मन मोह लिया। महिलाओं के लिए ‘पहचान कौन’ और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। ‘पहचान कौन’ में रेखा अवस्थी प्रथम और पूजा शर्मा द्वितीय रहीं। कुर्सी दौड़ में रानी व्यास प्रथम और अंजू तिवारी द्वितीय स्थान पर रहीं।

बच्चों में आर्या पारिक और कोष दिवान ने राधा-कृष्ण गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। आरव व्यास, अथर्व तिवारी और कुशाग्र दीवान ने भगवान परशुराम पर कविता सुनाई। सभी बच्चों को अवधेश काका, यज्ञेश तिवारी और वीरेंद्र मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर संस्था की नगर अध्यक्ष उषा उदासी, मनीषा भारद्वाज, अर्चना मिश्रा, अनिता अवस्थी, मिनी व्यास, आशा मिश्रा, कविता दुबे, प्रतीक्षा पुरोहित, मेघा उपाध्याय, सुदीक्षा अवस्थी, पूनम पालीवाल, रेखा पारिक, नीरा तिवारी, प्रियंका दीवान, सुनीता शर्मा, जयंती शर्मा, उषा शर्मा, अनिता शर्मा, पूजा तिवारी, राधा दुबे, सीमा उपाध्याय, तृप्ति उपाध्याय, आरती व्यास, निर्मला दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.