---Advertisement---

वसुंधरा पर्यावरण एवं कल्याण समिति ने दिया 20 महिलाओं को प्रशिक्षण

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। वसुंधरा पर्यावरण एवं सार्वजनिक कल्याण समिति (Vasundhara Environment and Public Welfare Committee) के तत्वावधान में नई गरीबी लाइन में सिलाई और कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 20 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन महिलाओं की परीक्षा जन शिक्षण संस्थान नर्मदापुरम (Public Education Institute Narmadapuram) ने आयोजित की। महिलाओं को केन्द्र सरकार का डिप्लोमा दिया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता सिद्धार्थ महेश आर्य (Siddharth Mahesh Arya) ने बताया कि सहायक कार्यक्रम अधिकारी सचिन चौरे (Sachin Choure) ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, इससे उन्हें आसानी से रोजगार मिले सके। अधिवक्ता सिद्धार्थ आर्य ने भी महिलाओं को व्यवसाय कैसे कर सकती हैं, इसके बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश महिलाएं घर से काम करना चाहती हैं। उन्होंने समझाया कि वे कैसे काम कर सकती हैं। उन्हें यह भी सहायता करेंगे कि उनके डिजाइन को अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि ट्रेनर मिस शर्मिला और निर्मिला के सहायक के बिना यह सब संभव नहीं था, उन दोनों को धन्यवाद दिया। इस अभियान में इंदर, मानस, शुभम, विशाल, अभिषेक, शिवम, जियाउल और जन शिक्षण संस्थान नर्मदापुरम को सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। अंत में सभी को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.