इटारसी। संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज का 723 वॉ जयंती महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ सेन समाज इटारसी ने सोमवार को धूमधाम से मनाया। सेन समाज द्वारा दिनभर धार्मिक आयोजन किए गए। दोपहर में वाहन रैली पुरानी इटारसी से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर पहुंची। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में यहां पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चांडक, कोषाध्यक्ष प्रहलाद बंग, उपाध्यक्ष प्रमोद पगारे, सदस्य कर्मवीर गांधी एवं भूपेंद्र विश्वकर्मा, घनश्याम तिवारी ने सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना की।

सेन समाज समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र सराठे, सचिव सागर सेन, उपाध्यक्ष आशु सेन एवं पूर्व अध्यक्ष राकेश सेन का पुष्पाहार से स्वागत किया। संत शिरोमणि भगवान सेन जी महाराज को प्रसाद का भोग लगाने के पश्चात समस्त सेन समाज के सदस्यों को आइसक्रीम का वितरण किया। वाहन रैली के सदस्यों पर पुष्प वर्षा की गई। मनोहर पंसारी धार्मिक एवं सामाजिक सेवा केंद्र की ओर से मनोहर तिवारी ने सभी सामाजिक बंधुओं को केसरिया दुपट्टा पहनाया।
चिकमंगलूर चौराहा स्थित आरके सेन मित्र मंडल ने वाहन रैली का जोरदार स्वागत किया एवं शरबत सभी को पिलाया। यहां पर पूर्व अध्यक्ष राकेश सेन, राजेश सेन, कन्नू सेन एवं गोलू सेन ने वाहन रैली का स्वागत किया।