18 मछुआरों का वेरिफिकेशन, बिना रोक टोक कर सकेंगे मत्स्याखेट

18 मछुआरों का वेरिफिकेशन, बिना रोक टोक कर सकेंगे मत्स्याखेट

होशंगाबाद। मत्स्य विभाग होशंगाबाद (Fisheries Department Hoshangabad) द्वारा नदी नालों में मत्स्याखेट करने वाले मछुआरों के मछुआ परिचय पत्र बनाने की कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में शुक्रवार को मत्स्य विभाग की टीम ने इटारसी के हरीपुरा मोहल्ला में मछुआरों का वेरिफिकेशन कार्य किया।
वेरिफिकेशन स्थल पर कुल 18 मछुआरों का वेरिफिकेशन किया, जिनमें सभी वंशानुगत श्रेणी के मछुआ है। एवं सभी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले है। मछुआ परिचय पत्र बनाने से अब सभी सदस्य तवा एवं नर्मदा नदी में बिना किसी रोक-टोक के मत्स्याखेट कर सकेंगे। वेरिफिकेशन कार्य के दौरान वरिष्ठ सहायक मत्स्य अधिकारी एमआर काले, क्षेत्रीय मत्स्य निरीक्षक सुश्री प्रियांशी सोनी, जगदीश लोधी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!