---Advertisement---

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने इटारसी में किया ‘रन फॉर हेल्थ’ का आयोजन: युवाओं ने स्वस्थ भारत के लिए लगाई दौड़

By
On:
Follow Us

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के नर्मदापुरम जिले के इटारसी प्रखंड द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के तहत ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘नशा मुक्त युवा: विकसित भारत का संकल्प’ अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट, 12 बंगला, पुरानी इटारसी में किया गया। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव जी ने समाजसेवी और खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें नगर की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

 नशे से आजादी ही असली आजादी

विभाग प्रचारक नरेंद्र यादव ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “नशे से आजादी ही असली आजादी है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि जो युवा आज अपने स्वास्थ्य के लिए दौड़ रहा है, वही कल विकसित भारत के निर्माण के लिए भी दौड़ेगा।

इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, स्वास्थ्य सभापति राकेश जाधव, डॉ. पंकज मनी पहाड़िया, डॉ. सुभाष दुबे, जोगिंदर सिंह, चेतन सिंह राजपूत, विक्रम सोनी, संजीत चौधरी, जितेंद्र सरेयाम, जयपाल सिंह, आशीष मालवीय, राजेश चौरे, संजय श्रोती, घनश्याम बोरासी, गोपाल राजपूत, शशांक मालवीय और बड़ी संख्या में अन्य युवा उपस्थित रहे। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद, जिला नर्मदापुरम के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया द्वारा जारी की गई।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.