इटारसी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल नगर समिति इटारसी प्रखंड द्वारा सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में विशेष सेवा कार्य किया गया। कार्यकर्ताओं ने 13वीं लाइन तालाब के पास स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर की सामूहिक सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने सभी से पेड़ लगाने और वातावरण को स्वच्छ बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने का प्रण लेना होगा। कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनिरुद्ध चांसौरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप यदुवंशी, नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर मंत्री यश शर्मा सहित दीपक पटेल, संदीप चौरे, राज श्रीवास, कुलदीप, आदित्य, आशीष भदौरिया और सूरज ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











