- भगवा चोला ओढ़ाकर भगवान श्री झूलेलाल का आशीर्वाद किया प्राप्त
इटारसी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सिंधी समाज द्वारा आयोजित 25 वे चालीहा महोत्सव में पहुंचे जहां पर झूलण सेवा समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में विहिप के नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वलेचानी की महती भूमिका रही। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भगवा शॉल ओढ़ाकर भगवान श्री झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भजन कीर्तन का आनंद देर रात तक लिया।
इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री चेतन राजपूत, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, संतोष शर्मा एवं नगर संयोजक संदीप यदुवंशी की उपस्थिति रही।




























