इटारसी। विश्व हिंदू परिषद के हिंदू धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत सकल हिंदू समाज के साथ समाजसेवी एवं व्यापारियों से आर्थिक सहयोग लिया गया। धर्म रक्षा निधि का उपयोग विश्व हिंदू परिषद अपने विभिन्न सेवा प्रकल्पों गौरक्षा, गौशाला, संस्कार शाला, छात्रावास, चिकित्सा केंद्र, मठ-मंदिर सुरक्षा, हिंदू कन्या रक्षा, घर वापसी, धर्म जागरण आदि में करता है।
जिला समिति एवं नगर समिति के माध्यम से चलाए गए संग्रह अभियान में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे, जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, मातृशक्ति जिला संयोजिका तरुणा सोनी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, विहिप नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, संतोष शर्मा,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, नगर मंत्री यश शर्मा, नगर संयोजिका अनिता तिवारी, सह संयोजिका आरती मालवीय, सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका डॉली सांकरिया, समाजसेविका अर्चना मालवीय, संदीप चौरे, सूरज ठाकुर, सौरभ रायकवार, मोहित तिवारी, नंदिनी राजपूत, चंद्रकला नागवंशी आदि का विशेष सहयोग रहा।