---Advertisement---

Video : रेल सुरक्षा बल के आरक्षकों ने बचाई दो यात्रियों की जान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल। रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) द्वारा स्टेशनों पर ऑपरेशन जीवन रक्षा (Operation Jeevan Raksha) के तहत यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरक्षकों को ड्यूटी पर तैनात किया जाता है। ऐसे ही जवानों ने गेट पर लटकी एक महिला की जान बचायी।

रानी कमलापति स्टेशन (Rani Kamalapati Station) के प्लेटफार्म संख्या 3 से गाड़ी क्रमांक 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (Panvel-Gorakhpur Express) के रवाना होने दौरान जनरल कोच के गेट पर लटकी एक महिला यात्री के चलती गाड़ी से गिरने पर ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक ज्योति यादव (Jyoti Yadav) ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए महिला यात्री को चलती गाड़ी व प्लेटफार्म के नीचे जाने से बचाया गया।

इसी प्रकार भोपाल स्टेशन (Bhopal Station) प्लेटफार्म नंबर 2 से गाड़ी क्रमांक 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस (Kushinagar Express) के प्रस्थान होने दौरान एक यात्री अपना सामान लेकर चलती गाड़ी में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और कोच एस-1 के गेट से लटककर गाड़ी एवं प्लेटफार्म के बीच फंस गया। इस घटना को देख ड्यूटी पर में तैनात आरक्षक मदसूदन (Madsudan) द्वारा सूझबूझ एवं त्वरित रूप से उक्त यात्री को अन्य यात्रियों के साथ मिलकर गाडी एवं प्लेटफार्म के बीच से खींच कर सुरक्षित बाहर निकाला। रेल प्रशासन ने यात्रिओं से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढऩे अथवा उतरने का प्रयास न करें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.