सतर्क नागरिक सजग सरकार, देश से मिटे भ्रष्टाचार

सतर्क नागरिक सजग सरकार, देश से मिटे भ्रष्टाचार

सतर्कता जागरूकता सप्ताह में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

होशंगाबाद। एसपीएम (SPM) में केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय, नई दिल्ली के निर्देश अनुसार सतर्क भारत समृद्ध भारत की थीम पर शुक्रवार को क्वीज(QUIJ) प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में डॉ जीएस जारेड़ा (Dr. GS Jarera), वरिष्ठ सतर्कता अधिकारी द्वारा बीएनपी देवास से प्रेषित प्रश्नपत्र के अनुसार इसमें इकाई की सतर्कता, क्रय, वित्त, मानव संसाधन, तकनीकी तथा सामान्य ज्ञान संबंधित विषयों पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के 50 प्रश्नों को शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी वर्गों के 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सतर्कता विभाग के नलिन कुमार पटेल (Nalin Kumar Patel) ने जानकारी देते हुए बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week) के पांचवे दिन सुबह 10.30 बजे से ई.शपथ ग्रहण, कारखाने के पास सेक्शन के बाजू में मुख्य द्वार तथा आईटी एवं सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित कराई जाएगी। जिसमें कारखाना तथा काॅलोनी के निवासरत कर्मचारी व उनके बच्चें इसमें भाग लेंगे।

यह रहे मौजूद
इस आयोजन में सभी समिति सदस्यों देवेंद्र तिवारी, हेमसुंदरम, साई प्रभाकर, प्रमोद दुबे, राजेश यादव, प्रवीण तिवारी, खालिद अनवर, देवकी पासी, घनश्याम सगर, एचआर विभाग के विवेक शर्मा ने प्रशंसा की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!