---Advertisement---

अमाड़ा में पलंग पर जला मिला ग्रामीण

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। थाना पथरोटा (Thana Pathrota)अंतर्गत ग्राम अमाड़ा (Village Amada)में एक ग्रामीण के जलकर मरने की सूचना है। पथरोटा थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा (Pragya Sharma)ने बताया कि सूचना मिली है और पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गयी है। फिलहाल पुलिस (Police)के पास केवल सूचना है, जांच के बाद ही घटना का सही कारण बताया जा सकता है।
आदिवासी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी विनोद वारिबा (Vinod Wariba)ने बताया कि ग्रामीण का नाम शिवचरण आहके (Shiv Charan Ahke)बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी नाम का पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि आदिवासी अपने घर में सो रहा था और पलंग के किनारे आग जल रही थी, जो कपड़े में लगकर पलंग तक आ गयी। बताया जाता है कि उसका सारा शरीर जल गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। फिलहाल यही कारण माना जा रहा है, पुलिस जांच के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने एफएसएल टीम (FSL Team) को खबर कर दी है, थोड़ी देर में एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.