इटारसी। पुलिस ने नाला मोहल्ला (Nala Mohalla) निवासी एक जिलाबदर के आरोपी को नाला मोहल्ला में चाकू लेकर घूमते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट (Arms Act) और जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने का मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को दोपहर नाला मोहल्ला से प्रीतम (Pritam) पिता रामदास मेहरा (Ramdas Mehra)32 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला को एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह जिलाबदर था जो आदेश का उल्लंघन करके नाला मोहल्ला में ही घूम रहा था। सूचना पर पुलिस ने जाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट और 14 मप्र राज्य सुरक्षा कानून के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया है।
जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन, चाकू के साथ गिरफ्तार

Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









