केसला। थाना क्षेत्र के ग्राम मादीखोह में खेत पर काम करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। केसला पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरियादी रामभरोस के मुताबिक, आरोपियों कस्तूरीबाई काजले, बाबूलाल काजले, रामनाथ काजले सभी निवासी मादखोह ने उनके खेत पर आकर गंदी-गंदी गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे पक्ष से फरियादी कस्तूरी बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रामभरोस बारस्कर, श्रीराम बारस्कर, सेवाराम बारस्कर सभी निवासी मादखोह के खिलाफ भी सुबह खेत पर गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। केसला पुलिस ने दोनों ही मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।











