- 1985 से लगातार हो रहा है कार्यक्रम, अब राष्ट्रीय स्तर पर बनी पहचान
- द पार्क क्लब एंड रिसोर्ट, इटारसी में शाम 5 बजे से 10 बजे तक होगा कार्यक्रम
- शिक्षक सम्मान का मुख्य समारोह पदपक्षालन है सम्मान का विशेष आकर्षण
इटारसी। विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी (Vipin Joshi Memorial Committee Itarsi) द्वारा 40 वॉ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (National Teacher Award) इस वर्ष नगर के द पार्क क्लब एण्ड रिसोर्ट (The Park Club and Resort) में सायं 5 बजे से 10 बजे के बीच 5 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिनमें अंन्तिम रूप से चयनित 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जायेगा। आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रमेश के साहू एडव्हाकेट (Ramesh K Sahu Advocate,) ने सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकों की सूची जारी की।
प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) द्वारा श्री बालकृष्ण जोशी विपिन (Shri Balkrishna Joshi Vipin) की स्मृति में स्थापना 1985 में स्थापित सरस्वती पुत्र सम्मान (Saraswati Putra Samman) डॉ. अजय कुमार पगारे (Dr. Ajay Kumar Pagare) जयपुर (Jaipur), राजस्थान (Rajasthan) को दिया जा रहा है। ज्ञानगंगा सम्मान (Gyanganga Samman) श्री भंवरचंद जैन (Shri Bhanwarchand Jain) की स्मृति में सुनील दरड़ा (Sunil Darda) द्वारा डॉ. एसके मकबूल कलाम (Dr. SK Maqbool Kalam) एसोसिएट्स प्रोफेसर, हेण्ड डिपार्टमेंट ऑफ बेंगाली सेटपाल कैथेजल मिशन कॉलेज कोलकता (Kolkata) रिसर्च सुपरवाईजर को, विवेक सागर सम्मान (Vivek Sagar Samm) डॉ. नीलम साहू (Dr. Neelam Sahu) प्रोफेसर आईसेक्ट ग्रुप ऑफ यूनिर्वसिटी भोपाल (Bhopal), कर्मा रत्न सम्मान डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा प्रोफेसर, रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन, अर्जुन सम्मान श्रीमती उर्मिला सरकानूनगो सहायक शिक्षका पीपल्याढाना, जिला इंदौर, सांदीपनी सम्मान श्रीमती हेमलता दवंडे शिक्षिका शास. हाई स्कूल, आयुध नगर, इटारसी, विश्वामित्र सम्मान श्रीमती किरण पाल गुरूनानक पब्लिक हायर सैकंड्री स्कूल इटारसी, अक्षर दूत सम्मान गरिमा विश्वकर्मा सहा. प्राध्यापक सेज विश्वविद्यालय भोपाल मैथलीशरण गुप्त सम्मान डाली सांकरिया शिक्षिक कुसुम मालपानी हासे स्कूल, इटारसी को सम्मानित किया जाएगा।
सेवा सम्मान सुनील कुमार सोनी व्याख्याता, सरस्वती उमा विद्यालय इटारसी, कर्मवीर सम्मान फिरोज खान व्याख्याता आदर्श उमा विद्यालय, नयायार्ड, इटारसी, विवेकानंद सम्मान डॉ. दशरथ कुमार गवली मसानिया शास. उमा विद्यालय तनोडिया जिला आगर मालवा, अग्रसेन सम्मान श्रीमती ममता राठौर मुंबई टॉप थर्टी गुरूकुलम इटारसी, कर्मयोगी सम्मान किशोर मलोसे लाईबेरियन शांति निकेतन मोन्टिसरी सीनि. सेकेण्डरी स्कूल नर्मदापुरम, ज्ञानपुंज सम्मान श्री अनिल राजपूत माध्य. शिक्षक शास. हाई स्कूल, ऐरमा, कुरई, जिला सिवनी, मदर टेरेसा सम्मान शैलेन्द्र बिहारिया माध्यमिक शिक्षक शास. आदिवासी माध्य. शाला सिमोरी, जिला बैतूल मप्र, तारण तरण सम्मान कुमार मंडावी माध्यमिक शिक्षक शास. पूर्व माध्य. शाला, मोदे जिला कांकेर (छग), नागार्जुन सम्मान तृप्ति शर्मा प्राथमिक शिक्षिका शास. प्राथ. सेटलाइट शाला, ईशानगर छतपुर, द्रोणाचार्य सम्मान श्रीमती अंजलि बोरीकर उच्च श्रेणी शिक्षक शास. मा. शाला, बघवाड़ा, चाणक्य सम्मान आशीष श्रीवास, (योग शिक्षा प्रभारी) सीएम राईस उमा विद्यालय इटारसी एकलव्य सम्मान अक्षय नामदेव प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता शास.क. उ.मा.शाला सकोलम वि.ख. पेण्ड्रा (छग.) जि. गौरेला, पेण्ड्रा मरपाही, महावीर सम्मान गुरूप्रीत सिंह छाबड़ा पीजीटी वर्धमान पब्लिक स्कूल इटारसी , बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान श्रीमती पूनम बाजपेई जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेण्डर स्कूल इटारसी को सम्मानित किया जाएगा।
शंकराचार्य सम्मान रमेश कुमार कीर प्रधान पाठक, शास. महात्मा गांधी उच्च. माध्य. विद्यालय गांधीनगर, भोपाल, शिक्षा रत्न सम्मान लोकेन्द्र सिंह बनाफर, वरिष्ठ व्याख्याता शास. पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी, आचार्य श्री सम्मान रितु पांडे भारतीय विद्या भवन एनटीपीसी विद्या मंदिर मौदा, नागपुर, विशेष सेवा सम्मान सौरभ मालवीय संगीत एवं नृत्य विभाग प्रमुख सागर पब्लिक स्कूल गांधीनगर, भोपाल, जमदाग्नि ऋषि सम्मान श्रीमती प्रशांत त्रिवेदी माध्यमिक शिक्षक एकीकृत शास. हाई स्कूल, जलोदियापार विकासखंड देपालपुर, जिला इंदौर, दधीचि सम्मान श्रीमती राधा दुबे (दिव्यांग) माध्यमिक शिक्षिका शास. उच्च.माध्य. विद्यालय दूधिया, जिला इंदौर मप्र विद्यारत्न सम्मान नर्मदाप्रसाद मालवीय प्राचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी इटारसी, रानी दुर्गावती सम्मान श्रीमती चित्रा शिर्के प्रज्ञान सीनियर सैकंड्री स्कूल इटारसी, सरदार वल्लभ भाई पटैल सम्मान आलोक गिरोटिया प्राचार्य साईं विद्या मंदिर, इटारसी को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा शिरोमणी सम्मान योगेन्द्र सिंह ठाकुर उच्च. माध्य. शिक्षक सीएम राइस, शास उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी, जिला हरदा, आचार्य विद्यासागर सम्मान श्रीमती अनीता शर्मा प्राथमिक शिक्षिका केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम, नर्मदापुरम नर्मदा अपना सम्मान शिशिर देसाई व्याख्याता शास. कन्या. उमा विद्यालय, सनावद, जिला खरगोन, परशुराम सम्मान प्रकाशचन्द्र भट्ट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उमरिया, शिक्षा भूषण सम्मान श्रीमती रजनीगंधा साहू व्याख्याता, सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर आर्यनगर, इटारसी, तिलक सम्मान उपेन्द्र कुमार साहू उप प्राचार्य, सीएम राईस शास.उच्च.माध्य. विद्यालय, इटारसी, महर्षि गौतम सम्मान चेतन जैन व्याख्याता रेनबो पब्लिक स्कूल, इटारसी, महाराणा प्रताप सम्मान अंकित पांडेय केन्द्रीय विद्यालय, एसपीएम, नर्मदापुरम को सम्मानित किया जाएगा।
सचिव विनीत चौकसे ने बताया कि प्रमोद पगारे पत्रकार द्वारा 1985 में प्रारंभ किये गये सरस्वती सम्मान से लेकर अबतक देशभर के सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर किया जा चुका है जिसमें अनेकों राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित हुए हैं। समिति में संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, शरद गुप्ता सुश्री चन्द्रप्रभा ठाकुर, सुधीर गोठी, मेघराज राठी जैसे सीनियर सदस्यों का योगदान अब भी सतत रूप से प्राप्त होता है, वहीं कोषाध्यक्ष नीलेष जैन, अशोक मालवीय, पूनम नामदेव, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, घनश्याम तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल सहयोग प्रदान करते हैं। लायंस क्लब के पूर्व गर्वनर अनिल झा जी प्रतिवर्ष संचालन का दायित्व बखुबी निभाते आ रहे हैं।
पद प्रक्षालन एवं सामूहिक महाआरती
पद प्रक्षालन एवं सामूहिक महाआरती एवं पुष्प वर्ष के बीच शिक्षकों के सम्मान की परम्परा एक अद्भूत रोमांच प्रदान करती है। सरस्वती वंदना को स्वर मालिका म्यूजिक क्लास इटारसी की संचालिका सुश्री दिव्यकांता राजपूत एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। कर्मकांडी ब्राम्हणों द्वारा स्वस्ति वाचन किया जायेगा। सूची जारी करते हुए संस्थापक संरक्षक प्रमोद पगारे, संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, रमेश के. साहू, विनीत चौकसे, शरद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राजेश दुबे, पंकज राठौर, नीलेश जैन, अशोक मालवीय, अजय चौकसे, दर्शन तिवारी, केके सोनी, गोल्डी साहू, पं. आलोक शुक्ला, संजय साहू, हरीश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल बब्लू, घनश्याम तिवारी, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, मंजू ठाकुर, अनुशा शर्मा, निशा साहू, नटवर पटैल, मनोज सारंग एवं सभी सदस्यों ने नागरिकों से अनुरोध किया है वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें।