---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रेलवे स्टेशन के पास मंदिर विस्थापन पर जताया विरोध

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रेलवे स्टेशन पर स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के विस्थापन के विरोध में अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित थे।

क्या हैं मुख्य मांगें और चेतावनी?

  • संगठनों ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम न करे।
  • 1950 से पहले बने मंदिर को मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत नहीं हटाया जा सकता।
  • जब तक मंदिर के स्वामित्व का प्रमाण पत्र श्री हनुमान जी महाराज के नाम पर नहीं हो जाता, तब तक नए निर्माण पर रोक लगाई जाए।
  • पीपल के वृक्ष को उसी स्थान पर संरक्षित करने का लिखित आश्वासन दिया जाए।
  • मंदिर हटाने से पहले मजारों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए।

एसडीएम का आश्वासन और संगठन की प्रतिक्रिया एसडीएम टी. प्रतीक राव ने संगठनों को आश्वस्त किया कि उनकी सहमति के बिना कोई भी कार्य नहीं होगा। उन्होंने सभी संगठनों के साथ बैठक करने और मंदिर का ड्राइंग और नक्शा दिखाने का वादा किया। जब तक सभी को नक्शा नहीं दिखाया जाता, तब तक निर्माण स्थल से बोर्ड हटा लिया जाएगा। एसडीएम ने यह भी कहा कि वह ग्वालबाबा, मेहरागांव स्थित मजार का निरीक्षण करेंगे और मंदिर से सटे अन्य अतिक्रमणों को भी हटाएंगे।

इस पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन राजनीतिक दबाव में कोई भी अनुचित कार्रवाई करता है, तो धर्म की रक्षा के लिए बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय और जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान, अनूप तिवारी, घनश्याम बौरासी, जयपाल राजपूत, महेश वलेचानी, यश शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.