सिवनी मालवा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व पर सेवाबस्ती में महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाया। संगठन के नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि रक्षा बंधन पर आयोजित कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख शिव राठौर के मार्गदर्शन में समाजसेवी प्रवीण पाणिकर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुभाष धुर्वे, सरपंच शंकर लाल उईके, जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी, जिला सेवा प्रमुख अनिल यादव, नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी, गोरक्षा प्रमुख बल्लू मराठे की उपस्थिति में दो पीपल बाबा कॉलोनी खेड़ा पति मंदिर में मां दुर्गा, भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर बहनों से तिलक कराकर हाथों में राखी बंधवायी और बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
विहिप प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि सनातन धर्म ही ऐसा है जिसमें भाई-बहन, माता-पिता, पुत्र-पुत्री सभी के लिए पवित्र प्रेम मर्यादा और सम्मान दिया। दूसरे किसी भी धर्म में यह सब नहीं है। प्रवीण पाणिकर ने की कहा सनातन संस्कृति के पर्वों ने हम सभी को आपसी मेलजोल समरस भाव ज्ञात कराते हैं शांति सद्भाव एकसूत्र में बांधते हैं। हम हमारी बहनों को विधर्मी के षड्यंत्र से बचाएं यही आज इस रक्षा सूत्र का संकल्प होगा।
इस अवसर पर सरपंच शंकर लाल उईके बानापुरा, अध्यक्ष ओमप्रकाश गब्बु कुशवाह, सुमित लौवंशी, जितेन्द्र यदुवंशी, अभय सोनी, कम्मू गौर, किरण तायड़े, सागर मालवीय, तरूण सुनानिया, प्रदीप तिवारी, कान्हा मार्सकोले, मनीष बाथब, निखिल धनवारे, राहुल उईके, राम योगी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।




























