---Advertisement---

विश्व हिन्दू परिषद ने किया 51 कर्मकांडी ब्राह्मणों का सम्मान

By
On:
Follow Us

इटारसी। विश्व हिन्दू परिषद ने श्री हनुमाधाम मंदिर परिसर में शहर के मंदिर अर्चक, पुरोहित सम्मान समारोह का आयोजन किया। विहिप ने इस कार्यक्रम में 51 कर्मकांडी ब्राह्मणों का सम्मान किया है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री वीर सिंह योगी, जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे, नगर कार्याध्यक्ष महेश वालेचनी, नरेंद्र तिवारी, प्रमोद भार्गव, अशोक पुरोहित, प्रभात शर्मा, मधुकर शास्त्री एवं रामगोपाल त्रिपाठी ने मंचासीन होकर संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत ने एवं आभार प्रदर्शन नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया ने किया।

ब्राह्मणों ने विश्व हिंदू परिषद के इस प्रयास को सराहा और कहा कि हमें सनातन भारतीय संस्कृति को जागृत करने एवं संगठित होने की जरूरत है। हमारा सम्मान समाज के मार्गदर्शक होने के नाते हो रहा है हमें मंदिरों को शक्ति का केंद्र बनाना है और कुरीतियों को समाप्त कर वर्तमान चुनौतियों का सामना करना है। विभाग संगठन मंत्री वीर सिंह योगी ने कहा कि उच्च श्रेणी के ब्राह्मणों को मंदिरों की टोली बनाकर समाज को जागृत करते हुए लव जिहाद एवं धर्मांतरण को रोकने का प्रयास करना चाहिए। उक्त अवसर पर नगर एवं जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति ने सभी ब्राह्मण देवताओं का पुष्पहार से स्वागत किया।

कार्यक्रम में जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी,जिला संयोजिका तरुणा सोनी, उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, नगर मंत्री यश शर्मा, सह मंत्री इंदर सिंह मेहरा, जिला संयोजक नितिन मेषकर, नगर संयोजक संदीप यदुवंशी, सह संयोजक अंकित राठौर, गौरक्षा प्रमुख त्रिवेंद्र चंदेले, सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल राजपूत, प्रखरराज शर्मा, सूरज ठाकुर, नवीन शर्मा, प्रदीप दायमा, सुरेन्द्र साहू, संदीप चौरे, सुरेश दुबे, डॉली सांकरिया, आशा गोस्वामी, नंदिनी चौहान, चंद्रकला नागवंशी आदि की उपस्थिति रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity
error: Content is protected !!