---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति इकाई ने मनाई सीता नवमी, एकदूसरे को दी बधाई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। विश्व हिंदू परिषद की महिला विंग ने चामुंडा चौराहा स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर में सीता नवमी मनायी।
संगठन की जिला संयोजिक तरुणा सोनी ने मां सीता के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मां सीता ने अपने लव कुश पुत्र को जन्म देने के लिए प्रभु श्री रामचंद्र से वनवास मांगा क्योंकि मां सीता अपने पुत्रों को आश्रम में जन्म देकर उन्हें संस्कारवान बनाना चाहती थी।

मां सीता के इस चरित्र से नारियों को यह सीख लेनी चाहिए कि जब माताएं गर्भवती होती हैं, उस समय अपने बच्चों को गर्भ में जो संस्कार दिए जाते हैं वह उनका चरित्र बनता है। उस समय रामायण पढऩा एवं सत्संग सुनना चाहिए। हर परिस्थिति में मां सीता प्रभु श्री राम जी के संग 14 साल वनवास में रही वैसे ही धर्म के कार्यों में हर नारी को अपने जीवन साथी का साथ हर परिस्थिति में देना चाहिए।

इटारसी नगर संयोजिक अनिता तिवारी ने मां सीता के चरित्र पर कहा कि सीता मां राजा जनक की पुत्री होते हुए प्रभु श्री राम के साथ 14 साल वनवास को चली गई। धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने सारे दुख सहे और धर्म पत्नी का कर्तव्य निभाया। ऐसे ही हम सभी नारियों को सत्य के लिए हमेशा लडऩा चाहिए कभी पीछे नहीं हटना चाहिए व हार नहीं माननी चाहिए। सीता नवमी के इस पावन उत्सव में उपस्थित सभी महिलाओं ने मिलकर मां सीता के भजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात मां सीता की आरती करके प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, रानी मनवारे, नंदिनी राजपूत, अंजलि नगाइच, मीरा तिवारी, सुमन चौहान, मालती दुबे, कनक मालवीय, उषा यादव, सुषमा यादव, पार्वती पटेल, हेमा गुप्ता, रश्मि ठाकुर, आशा गोस्वामी, प्रीति मालवीय, सारिका ठाकुर आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.