---Advertisement---

VIDEO: टोक्यो से विवेक सागर ने नन्हें खिलाडिय़ों को कहा थैंक्यू

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। कभी इटारसी के गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) के धूलभरे मैदान में अभ्यास करने वाला विवेक सागर प्रसाद (Vivek sagar Prasad) टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम का अहम सदस्य है। आज विवेक सागर प्रसाद को मप्र से बेपनाह प्यार मिला, जब उसने ताकतवर अर्जेन्टीना की टीम के विरुद्ध शानदार मैदानी गोल दागकर अपने पहले ओलिंपिक गोल से खाता खोला। यह विवेक का पहला ओलिंपिक गेम्स है और गोल भी पहला ही था।

प्रदेशभर से विवेक को प्यार मिल रहा है तो उसके अपने मैदान में खेलने वाले बच्चे भला कैसे पीछे रह सकते थे। आज बच्चों से विवेक ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की। गांधी मैदान पर बच्चों ने विवेक को कहा, कॉन्ग्राचुलेशन विवेक भैया। विवेक ने उस तरफ से कहा थैक्यू। बता दें कि विवेक सागर जब भी इटारसी आते हैं तो वे गांधी मैदान पर बच्चों से मिलने पहुंच जाते हैं और काफी देर तक बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी के विषय में जानकारी देते हैं और उनको मेहनत, नगर से खेलने की प्रेरणा देते हैं। जिला हॉकी संघ के सचिव और हॉकी फीडर सेंटर के कोच कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Guryani) ने बच्चों से विवेक की बातें करायीं। विवेक से बात करके बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.