विवेक सागर ने गांधी मैदान पर बच्चों को दी हॉकी खेल की टिप्स

विवेक सागर ने गांधी मैदान पर बच्चों को दी हॉकी खेल की टिप्स

इटारसी। भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के सितारे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (International Hockey Player Vivek Sagar) इन दिनों अपने गृह नगर में हैं। आज शाम वे गांधी मैदान (Gandhi Maidan) पर बच्चों के बीच थे। विवेक हाल ही में लंदन (London), यूरोप (Europe) में प्रो लीग खेलकर आए हैं, जिसमें टीम ने आठ मैच खेले, चार जीते और एक ड्रा के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

विवेक ने कहा कि इस वक्त वे रेस्ट पीरियड (Rest Period) में हैं। जब भी रेस्ट पीरियड होता है, उनको घर आकर बच्चों के साथ हॉकी खेलना बहुत अच्छा लगता है। यही कारण है कि वे बच्चों के बीच आकर खुशी का अनुभव करते हैं। विवेक ने आज यहां बच्चों को खेल के टिप्स दिये और अपने युवा साथियों के साथ कुछ देर हॉकी भी खेली। 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: