---Advertisement---

विवेक का जुनून: ऐसे तय किया चांदोन से टोक्यो तक का सफर

By
—
On:
Follow Us

टोक्यो ओलंपिक में करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

इटारसी। हॉकी लेकर जब होशंगाबाद जिले के इटारसी तहसील निवासी विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक (Vivek Sagar Tokyo Olympics) में भारत के लिए खेलने उतरेंगे तो प्रत्येक नर्मदापुरम और प्रदेशवासी गौरवान्वित हो उठेगा। इटारसी के समीप ग्राम चांदौन के रहने वाले विवेक सागर 23 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के लिए चयनित हो विवेक ने होशंगाबाद जिले एवं प्रदेश को विश्व में गौरवान्वित किया है। विवेक की इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है और अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत एवं खेल के प्रति के जुनून से विवेक ने इटारसी के छोटे से ग्राम चांदौन से टोक्यो तक का सफर तय किया है। इटारसी के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के ग्राउंड में हॉकी खलेने से शुरू हुआ विवेक का यह सफर नित्य नई-नई उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी एकेडमी के खिलाड़ी रह चुके विवेक फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, यूथ ओलम्पिक, चैम्पियन्स ट्रॉफी, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स और आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। विवेक भारतीय हॉकी टीम के साथ 17 जुलाई को भारत से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। भारत का पहला मैच 24 जुलाई होगा। जापान के टोक्यो शहर में ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 08 अगस्त 2021 तक किया जाना है।

सफलता की कहानी 2

कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं विवेक
विवेक हॉकी की राष्ट्रीय टीम में मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं। विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम (Vivek Sagar Indian Junior Hockey Team) की कप्तानी भी कर चुके हैं। यूथ ओलंपिक गेम 5 ए साइड टूर्नामेंट में भारतीय दल के कप्तान के रूप में सिल्वर मेडल, चैंपियंस ट्रॉफी नीदरलैंड में सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2018 जकार्ता में ब्रॉन्ज मेडल आदि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। विवेक को एफआईएच राइजिंग स्टार अवॉर्ड 2019 एवं मध्यप्रदेश शासन के द्वारा एकलव्य अवार्ड 2018 से भी नवाजा जा चुका हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.