इटारसी। आज 2 जून रविवार को साईं कृष्णा रिसोर्ट खेड़ा इटारसी में मुस्लिम समाज की आला हजरत सुरा कमेटी के सदर का चुनाव कराया गया जिसमें सदर पद के दो उम्मीदवार थे। मोहम्मद रकीब और हबीब अहमद खत्री।
इस अवसर पर शहर की रजा मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, अल ताज मस्जिद, हुदा मस्जिद, मोहम्मदी मस्जिद, मदीना मस्जिद, सुन्नी ईदगाह जामा मस्जिद, नूरानी मस्जिद, हबीबिया बरकाते रजा मस्जिद, ताजुश्शरिया मस्जिद सहित कुल 10 मस्जिदों के इमाम व कमेटी के जिम्मेदारों ने वोट डाला।
सोमवार 3 जून 2024 को दोपहर 2 बजे के बाद वोटों की गिनती मोहम्मदी मस्जिद पीपल मोहल्ला में होगी व सदर पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। चुनाव करने वालों में सैयद अबरार अली, मुबीन, शेख फारूख, हिदायत उल्ला खान, अनवर और शहर के मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग शामिल थे।








