---Advertisement---

व्हीएसए संघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। व्हीएसए संघ जिला नर्मदापुरम (VSA Union District Narmadapuram) ने 6 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय (Collectorate Office) में तहसीलदार को एक ज्ञापन दिया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीतीश दुबे (Nitish Dubey), जिला सचिव संतोष लोधी (Santosh Lodhi), जिला उपाध्यक्ष पार्वती यादव (Parvati Yadav), जिला सह सचिव गीता मेहरा (Geeta Mehra), जिला कोषाध्यक्ष गणेश यादव (Ganesh Yadav), जिला मीडिया प्रभारी सचिन कीर (Sachin Keer), जिला प्रवक्ता सीमा राजपूत (Seema Rajput), ब्लॉक अध्यक्ष केसला राकेश भट्ट (Rakesh Bhatt), ब्लॉक अध्यक्ष सिवनीमालवा आशीष लौवंशी (Ashish Louvanshi), बाबई ब्लाक अध्यक्ष विनोद सेन (Vinod Sen), सोहागपुर ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धेश्वर परसाई (Siddheshwar Parsai), पिपरिया ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला बाथरी (Nirmala Bathery), निधि जोठे (Nidhi Jothe), धरामती मसकोले (Dharamati Maskole), रेखा विश्कर्मा (Rekha Vishkarma), सविता मालवीय (Savita Malviya), चंदा राठौर (Chanda Rathore), राजन माड़वी (Rajan Madvi), अनिल मेहरा (Anil Mehra), जिलाध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।

ये हैं मांगें

– सभी ग्राम सामाजिक एनिमेटर को पूरे वर्ष प्रतिमाह नियमित कार्य दिया जाए।
– सामाजिक अंकेक्षण का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे।जो की अभी नहीं किया जा रहा है।
– ग्राम सामाजिक एनिमेटर कर्मचारियों को निश्चित मासिक मानदेय प्रदान किया जावे। तथा यात्रा भत्ता भुगतान के प्रावधान किया जावे।
– ग्राम संपरीक्षा समिति के सदस्यों को सामाजिक अंकेक्षण स्तयापान अवधि के दौरान मनरेगा मजदूरी दर के हिसाब से मानदेय दिया जाये।
– सामाजिक अंकेक्षण का कार्य करने वाले ग्राम सामाजिक एनिमेटर सहित सभी कर्मचारियों को मेडिकल बीमा तथा टर्म इंश्योरेन्स की सुविधा प्रदान की जाए।
– पंचायत से संबंधित अन्य योजनाओं का सोशल ऑडिट ग्राम सामाजिक एनिमेटर के माध्यम से कराया जावे जिससे ग्राम सामाजिक एनिमेटर को नियमित कार्य मिल सके जिससे उनके परिवार का उदरपूर्ति आसानी से हो सके।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.