---Advertisement---

देश के लिए और बड़ा करने की तमन्ना है: विवेक

By
On:
Follow Us

इटारसी। अर्जुन अवार्डी, हॉकी खिलाड़ी (Arjuna Awardi, Hockey Player) और देश के गौरव विवेक सागर प्रसाद (Gaurav Vivek Sagar Prasad) देश के लिए और भी कुछ बड़ा करने की तमन्ना रखते हैं। ‘नर्मदांचल डॉट कॉम’ (‘Narmdanchal.com’) से बात करते हुए विवेक सागर ने कहा कि अर्जुन पुरस्कार बहुत बड़ा है और इसके मिलने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। आज विवेक ओडीसा में होने वाले जूनियर वल्र्ड कप की तैयारी में व्यस्त थे और कुछ वक्त निकालकर उन्होंने हमसे बात की। विवेक को शनिवार को ही नयीदिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों अर्जुन पुरस्कार मिला है।

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में हम कांस्य तक पहुंच सके। लेकिन, जब आपको देश से प्यार मिलता है और अर्जुन पुरस्कार जैसे बड़े सम्मान से नवाजा जाता है तो आप और अच्छा करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि हम इस पुरस्कार को सकारात्मकता से ले रहे हैं और देश के खेलों में और अधिक योगदान देने की हमारी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। जूनियर वल्र्ड कप की तैयारियों के विषय में उन्होंने कहा कि तैयारियां बेहतर हैं, हम डिफेंडिंग चैम्पियन हैं और अपने खिताब को बेहतर करने की दिशा में काफी मेहनत की है।

जूनियर वल्र्ड कप में जूनियर इंडिया टीम की कप्तानी कर रहे विवेक सागर के साथ करीब 9 खिलाड़ी टीम में ऐसे हैं जो पहले भी विवेक के साथ हॉकी खेल चुके हैं। ऐसे में तालमेल बेहतर होने में काफी मदद मिलती है। एक साथ रहना, एकदूसरे को मोटिवेट करने में टीम वर्क बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि देश को इस वल्र्ड कप के माध्यम से फिर गौरवान्वित करने का अवसर आया है और देश से मिले प्रेम के कारण हम काफी अच्छा कर पाएंगे, इसी उम्मीद के साथ ओडीसा जा रहे हैं।

 

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.